प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पद्मश्री नारायण देबनाथ का निधन, कई बंगाली हास्य पात्रों का किया था निर्माण

January 18, 2022 | samvaad365

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट पद्मश्री नारायण देबनाथ का मंगलवार को निधन हो गया। 97 वर्षीय देबनाथ लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने कई बंगाली हास्य पात्रों का निर्माण किया था।  देबनाथ का कोलकाता के बेलेव्यू अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार सुबह 10 बजकर करीब 15 मिनट पर आखिरी सांस ली । कार्टूनिस्ट देबनाथ बंगाली कॉमिक किरदार ‘बंतुल द ग्रेट’, ‘हांडा-भोंदा’ और ‘नोंते फोंते’ के रचयिता थे। संवाद365 नारायण देबनाथ को भावभीनील श्रद्दांजलि अर्पित करता है ।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –जोशीमठ : स्थानीय प्रशासन व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, मतदान के प्रति किया जागरूक

 

 

71573

You may also like