काशीपुर: आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी को मिला उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुरस्कार

November 1, 2021 | samvaad365

काशीपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी को उत्कृष्ट विवेचना के लिए नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।  बता दे की देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयन्ती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर  गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री के ’अति उत्कृष्ट सेवा पदक’’ एवं ’’उत्कृष्ट सेवा पदक’ हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के घोषित निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को DGP Sir द्वारा पदकों से अलंकृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट विवेचना के लिए उपनिरीक्षक, विद्यादत्त जोशी, जनपद ऊधमसिंहनगर एवं उत्कृष्ट अनावरण के लिए निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नबियाल, साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून को दस-दस हजार रूपए के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

संवाद365,डेस्क

 

68594

You may also like