सिंघु बाॅर्डर पहुंचे केजरीवाल किसानों को दिया समर्थन

December 7, 2020 | samvaad365

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बाॅर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों का प्रदर्शन आज 12वें दिन में पहुंच चुका है। वहीं किसानों को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का समर्थन भी मिला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल किसानों से मिलने सिंघु बार्डर पर पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि किसानों का मुद्दा और संघर्ष जायज है। हम किसानों के संघर्ष में शुरू से ही साथ रहे हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने हमसे 9 स्टेडियमों को जेल बनाने की परमिशन मांगी थी। हम पर खूब दबाव बनाया गया, लेकिन हमने परमिशन नहीं दी। केंद्र सरकार चाहती थी कि किसानों दिल्ली आएं और उन्हें जेल में डाल दें। वहीं आप ने किसानों के भारत बंद को भी समर्थन दिया है।

(संवाद 365/ विकेश शाह)

 

यह भी पढ़ें-हरीश रावत और निशंक के बीच कुंभ तैयारियों को लेकर जुबानी जंग

56412

You may also like