नरेंद्रनगर- फौज से सेवानिवृत्ति के बाद फौजी कर रहे समाज सेवा

December 6, 2020 | samvaad365

भारतीय सेना में दो दशकों तक देश की सरहदों पर तैनात रहे नरेंद्रनगर के पूर्व सैनिक वंशी डबराल व विजय तिवारी की जोड़ी ने जुलाई 2020 को फौज से सेवानिवृत्ति ली। जिसके बाद वो अब समाज सुधार के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।  देश प्रेम और मानव सेवा से ओतप्रोत इन दोनों पूर्व सैनिकों ने नरेंद्रनगर स्थित स्वयंसेवी संस्था आशा किरण सेवा आश्रम में रह रहे निराश्रितों को कंबलशालजैकेट्सगर्म कपड़ेखाद्य सामग्री फल आदि वितरित किये।

दोनों पूर्व सैनिकों की सेवा भाव देखकर आश्रम में रह रहे निराश्रितों के चेहरों पर रौनक लौट आईदोनों पूर्व सैनिकों ने भविष्य में भी निरंतर संस्था को मदद का आश्वासन दिया है। दोनों सैनिकों ने कहा अब सामाजिक क्षेत्र में काम करने की उनकी पारी की शुरुआत हो चुकी है।

आपको बता दें कि नरेंद्रनगर में स्थित स्वयंसेवी संस्था आशा किरण सेवा आश्रम वर्ष 2004 से असहाय और निराश्रितों की सेवा में जुटी हुई है. स्वयंसेवी संस्था के संस्थापक सचिव विशन लाल शाह ने बताया कि दानी लोगों के मदद के सहारे ही संस्था अब तक बखूबी अपना काम निभाती चली आ  रही है.

(संवाद 365/वाचस्पति रयाल)

यह भी पढ़ें-कौशांबी- 2 घंटे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ा 4 हुए फरार

56409

You may also like