रात दो बजे घर में घुसा कातिल… दंपति पर चलाई गोली… पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

August 30, 2019 | samvaad365

देहरादून: राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार रात को दून में एक शख्स ने दंपती को गोली मार दी जिससे इलाके में सनसनी मच गई। वहीं घटना के बाद पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, बुधवार देर रात करीब दो बजे नेहरू कॉलोनी थाना इलाके के माता मंदिर रोड क्षेत्र में ये घटना हुई। यहां दोनों पति (अशोक), पत्नी(आशा) रहते थे। रात दो बजे अचानक एक शख्स घर में घुस आया और दोनों पर गोली चला दी, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को गंभीर हालत में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि मृतक महिला एक बुटीक संचालिका थी। बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत

यह खबर भी पढ़ें-बेंगलुरूः 8वें इन्वेस्ट नाॅर्थ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

संवाद365/काजल

40888

You may also like