देशभर में मनाया जा रहा लोहड़ी का त्योहार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

January 13, 2021 | samvaad365

लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी दिन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है. लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फसल के उपलक्ष में मनाये जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है तथा यह पर्व हम सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए.

लोहड़ी मुख्यत: पंजाब, हरियाणा में मनाई जाती है, लेकिन उत्तर भारत में भी इसका उत्सव होता है. लोहड़ी के दिन शाम के समय में आग जलाकर उसमें अन्न डाले जाते हैं, फिर फसल की कटाई शुरु होती है. इस समय गेहूं की नई फसल तैयार होती है। उनकी ही बालियों को तोड़कर सबसे पहले आग में अर्पित किया जाता है। लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन मनाई जाती है. मकर संक्रांति को ही शुभ काम की शुरुआत हो जाती है. खरमास भी इसी दिन खत्म होता है.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में कवि सम्मेलन का आयोजन, कुमार विश्वास ने देश भक्ति किवताओं से बांधा समां

57496

You may also like