हेलंग घटना के विरोध में महिला एकता मंच ने किया धरना प्रदर्शन, सीएम धामी पर लगाए ये आरोप

August 8, 2022 | samvaad365

हेलंग में घसियारी महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में महिला एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से हेलंग घटना के आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई करने मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को मुख्य बाजार में धरना प्रदर्शन करने के दौरान महिला एकता मंच की संयोजिका ललिता रावत ने कहा कि हेलंग की घटना को 3 हफ्ते से भी ज्यादा का समय जाने के बावजूद भी दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपी अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से मामले का खुलासा करने और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संवाद 365, अमित बेलवाल

ये भी पढ़ें : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा द्वारा बैठक आयोजित, अनेकों पदाधिकारी रहे मौजूद

 

79780

You may also like