हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा द्वारा बैठक आयोजित, अनेकों पदाधिकारी रहे मौजूद

August 8, 2022 | samvaad365

स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद पौड़ी के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल को संयोजक बनाया गया। जिसको लेकर नगर पालिका सभागार पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी की के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संपत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, प्रदेश सदस्य सुषमा रावत, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगराण सहित मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री कार्यकारिणी सहित अनेकों पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। बैठक में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान में भारतीय जनता पार्टी की सहभागिता को लेकर मौजूद कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सांसद तथा विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पालिका अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों को तिरंगा झंडे बनाकर क्षेत्र में पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के दौरान जनपद में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर 9 अगस्त से 13 अगस्त तक क्षेत्र के अनुसार दिन निर्धारित किए गए। तो वहीं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर घर घर तिरंगा पहुंचाने का कार्यक्रम भी तय किया गया।

संवाद 365, भगवान सिंह

ये भी पढ़ें : अब ड्रग्स रखने के जुर्म में पकड़े गए युवा नहीं जाएंगे जेल, नशा मुक्ति केंद्र में होंगे भर्ती

 

79777

You may also like