उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

November 28, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में तेजी से कोरोना के केस मिलने लगे हैं जहां एक तरफ राष्ट्पति के कार्यक्रम में पुलिस कर्मी कोरोना पॉडिटिव पाए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उक्त जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।अभी तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है।  जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. राजीव दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है।

संवाद365,डेस्क

69545

You may also like