क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अल्मोड़ा पहुंचे कई सैलानी, होटल हुए फुल

December 24, 2021 | samvaad365

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी सभी जगहे जोर शोरों पर है। अधिकांश होटल, होम स्टे और रिसोर्ट में सैलानियों ने एडवांस बुकिंग भी करा ली है। वहीं सांस्कृतिक नगरी कहा जाने वाला अल्मोड़ा में भी क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले अधिकांश होटल, रिसोर्ट और होम स्टे में 50 से 90 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यही नहीं  क्रिसमस और नये साल के जश्न के लिए कई पर्यटक अल्मोड़ा भी पहुंच चुके हैं।  इस बार होटल प्रबंधकों की ओर से सैलानियों के खानपान और मौज मस्ती के लिए विशेष इंतजाम किये जा रहे है।  जिसमें कुमाउंनी व्यंजन भी शामिल हैं। इसके लिए सभी होटल प्रबंधक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

संवाद365,डेस्क

70559

You may also like