मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग के पास संदिग्ध मिला युवक का शव

February 8, 2019 | samvaad365

मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर भट्टा गाँव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फेल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त मो. उस्मान, शाहजहाँपूर उत्तरप्रदेश निवासी के रूप में हुई है। जो की अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था।

स्थानीय निवासियों की माने तो मृतक भट्टा गाँव के पास बस से उतर कर पैदल मसूरी झील की ओर जा रहा था। और नशे में होने के कारण रोड पर गिर गया। जिसके बाद देर रात को हुई बर्फ़बारी और ठंड होने की वजह से युवक की मृत्यु हो गयी। वहीं पुलिस का कहना है की मृत्यु के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा।

यह खबर भी पढ़ें-महिलाओं की स्थिति पर ये बोली महिला एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

यह खबर भी पढ़ें-रुड़की में पुरानी रंजिश के चलते चली गोली, हालत गंभीर

मसूरी/राजवीर रौंछेला

32105

You may also like