चाइनीज मांझे से कटा व्यापारी का चेहरा, चेहरे पर लगे कई टांके

March 7, 2022 | samvaad365

चाइनीज मांझे पर तमाम प्रतिबंध होने के बाद भी रोक नहीं लग पाई है। रूड़की में दुपहिया वाहन से जा रहा एक कपड़ा कारोबारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर काफी गहरा घाव हुआ है। रुड़की के इमलीरोड निवासी कलीम फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। रविवार को वह अपने दोपहिया वाहन पर प्रतिदिन की तरह से कपड़े बेचने के लिए उत्तर प्रदेश के पुरकाजी जा रहे थे। जब वह मंगलौर पहुंचा तो अचानक ही किसी कटी पतंग का चाइनीज मांझा उसके चेहरे पर आ गया। आनन फानन में कलीम ने दोपहिया वाहन रोका। चेहरे से खून धार बहने लगी। यह देख आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। तुरंत ही एक चिकित्सक के यहां इलाज के लिए लाया गया। कपड़ा कारोबारी के चेहरे पर कई टांके आए हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-सितारगंज से किच्छा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बस में 40 लोग थे सवार, हादसे में कई यात्री घायल

73084

You may also like