मिनी कश्मीर पिथौरागढ़ की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

January 23, 2019 | samvaad365

मिनी कश्मीर पिथौरागढ़ के आस-पास की ऊंची चोटिया बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई है। जिले के सभी ऊंचाई वाले इलाकों मेें ही जमकर बर्फबारी हो रही है। मुख्यालय से सटे चंडाक, बड़ाबे, थल-केदार और सोरलेख में लगातार बर्फबारी जारी है। लम्बे समय बाद शहर से सटे इलाकों में बर्फबारी का स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानी भी जमकर आनंद उठा रहे हैं। वही  मुनस्यारी और कालामुनी में भी बीती से ही भारी बर्फबारी का दौर जारी हैैं वही थल मुनस्यारी मोटर मार्ग बन्द हैं और भारी बर्फ बारे से जिले के अधिकांश हिस्सों में लाइट की समस्या भी बढ़ने लगी हैं।

यह खबर भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव को लेकर निकाली जा रही कांग्रेस की यात्राओं पर बीजेपी नेता का तंज

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार में राजभर समाज के लोगों ने किया पीएम मोदी का विरोध

पिथौरागढ़/मनोज चंद

30708

You may also like