लोकसभा चुनाव को लेकर निकाली जा रही कांग्रेस की यात्राओं पर बीजेपी नेता का तंज

January 23, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी नेताओं द्वारा प्रदेश में निकाली जा रही यात्राओ पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने तंज कसा। प्रदेश नही अपने अपने गुटो के विकास के लिये कांग्रेस के नेताओ पर यात्राये निकालने का आरोप लगाया।

लोकसभा चुनावो के नजदीक आते बीजेपी और कांग्रेस में मुंहजबानी जंग शुरु हो गयी है। आज बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा उत्तराखण्ड में अलग अलग यात्राएं निकालने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। विधायक पुष्कर धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हरीश रावत “म्यर मैत” व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह परिवर्तन यात्रा निकालकर अपना – अपना शक्तिप्रदर्शन कर सिर्फ समय की बर्बादी कर रहे है। उनके पास वर्तमान में कोई मुद्दे नही है। कांग्रेस के दो धड़े अलग अलग यात्रा निकालकर सिर्फ ओर सिर्फ स्वयं व अपने अपने लोगो को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रहे है। इन यात्राओं का जनता से कोई सरोकार नही दिखता है ।

इसलिए प्रदेश में कांग्रेस की यात्राएं आपसी खींचतान व सिर्फ दिखावा है जिनका प्रदेश की आवाम व जनमुद्दों से कोई सरोकार नही है। वही गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जंहा गढ़वाल से “परिवर्तन यात्रा” का आगाज करने जा रहे है वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कुमाऊं में अपने दूसरे चरण की “म्यर मैत”यात्रा के माध्यम से जनता के बीच है। इसलिए खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने इन यात्राओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है ।

यह खबर भी पढ़ें-शीतलहर के चलते आक्रोश से धधक रही है केदारघाटी की जनता

यह खबर भी पढ़ें-प्रदेश की हालात में सुधार लाने के लिए कट्टर उत्तराखंड वाद की आवश्यकता: डॉ. शक्तिशैल कपरवाण

खटीमा/दीपक चंद्रा

30635

You may also like