नैनीताल: भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और विश्वकेतु वैद्य नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर बांटी मिठाई

March 11, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और विश्वकेतु वैद्य के नेतृत्व में बुधवार को उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान मल्लीताल एक्सप्रेस में होने वाले आतिशबाजी कर सभी के साथ मिठाई खिलाई। वितरण किया गया। हो गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने तीरथ सिंह रावत जिंदाबाद के नारे को लगाया। भाजपा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य भोपाल सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किए गए 4 वर्षों में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाओं जन-जन तक पहुंचचने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री के आने के बाद विकास कार्यों में और तेजी से आएगी। नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की साबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और उत्तराखंड में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विकास कार्यो से पुरे प्रदेश को लाभांवित किया और पूरे प्रदेश का विकास कर नई-नई योजनाए लागू की। भारतीय जनता पर्ट ने नए मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व प्रचारक, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व प्रदेश महामंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया।उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री के बनने पर आम जन मानस को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा जो कार्य बने हुए थे, उन्हें तीरथ सिंह रावत द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा। और प्रदेश का चौमुखी विकाश होगा.

इस दौरान नगर अध्यक्ष आंनद सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोपाल रावत, मनोज जोशी, विक्की राठौर, पंकज राठौर, फैसल कुरेशी, रोहित भाटिया, विश्वकेतु वैद्य, गज़ाला कमल, अरुण कुमार, आयुष भंडारी, ज्योति वर्मा, राहुल पुजारा आदि मौजूद रहे.

(संवाद 365/हिमानी सिंह)

यह भी पढ़ें- तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें कहां से हुई है उनकी शरुआत

59169

You may also like