नैनीताल: नाबालिग बच्चियों ने अपनी सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगाई दौड़

April 2, 2019 | samvaad365

नैनीताल की नाबालिग बच्चियों ने खुद की सुरक्षा के लिए और अपने अधिकारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए दौड़कर लेक राउंड लगाया। एक धावक ने कहा कि अभी अगर वो बच्चों के अधिकार उन्हें देंगे तो उनका भविष्य सुरक्षित होगा अन्यथा पीढ़ी बहुत पीछे रह जाएगी। दरअसल, सोमवार सवेरे मल्लीताल के बैंड स्टैंड में ढेर सारी छात्राएं ‘चलो दुनिया के साथ दौड़ते हैं’ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका किरन जरमाया ने बताया कि चिल्ड्रन प्राइड नामक संस्था वर्ष 2000 से शुरू हुई थी जिसका अब दुनियाभर में तेजी से प्रचार प्रसार हो रहा है। इसी के अंतर्गत आल सेंटस स्कूल की तरफ से आज दौड़ का आयोजन कराया गया था। इसमें सभ्य समाज निर्माण में बच्चों को मानव छात्रवृत्ती, उनके अधिकार, लोकतंत्र, बाल अपराध से बचाव आदि के बारे में सूचनाएं दी जाती हैं। बच्चों के अधिकारों और हितों के लिए काम कर रही ‘वर्ल्ड चिल्ड्रन प्राइज प्रोग्राम’ (डब्ल्यू.सी.पी.पी.)संस्था ने आल सेंटस स्कूल के साथ मिलकर ‘रन फ़ॉर चिल्ड्रन राइट’ का आयोजन किया। केवल किशोरियों की इस रेस में सेंट मैरिज कान्वेंट, मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर और आल सेंटस स्कूल की लगभग 95 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ सवेरे 10 बजे मल्लीताल बैंड स्टैंड से शुरू होकर, लेक राउंड के बाद वहीं सम्पन्न हुई। दौड़ का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाध्यापक और वर्ष1960 में आल सेंटस की उप प्रधानाध्यापक रही सुरजीत पटेल ने फ्लैग ऑफ कर किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दौड़ का उद्देश्य बच्चों के जीने, सुरक्षा, विकास और प्रतिभाग करने का अधिकार, से आम लोगों को रु-ब-रु कराना था। वहीं स्कूल की ही एक छात्रा ने इस दौड़ का फायदा समझाते हुए कहा कि, अगर वो बच्चों के अधिकार उन्हें देंगे तो उनका भविष्य सुरक्षित होगा और अगर नहीं देंगे तो इस पीढ़ी के बच्चे बहुत पीछे रह जाएंगी।

यह खबर भी पढ़ें-पीएम मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना है श्योर- राजनाथ

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग: इस बेटी ने पेश की मिसाल, दस सालों से खेती कर खुद संभाल रही है घर-परिवार

नैनीताल/समीर साह

36494

You may also like