नरेंद्रनगर: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ग्रामीण महिलाओं को महिला संरक्षण अधिनियम 2005 की दी जानकारी

March 21, 2021 | samvaad365

तहसील सभागार नरेंद्र नगर में आयोजित गोष्ठी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ग्रामीण महिलाओं को “घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005” की विस्तृत जानकारी दी गई,

जानी-मानी एडवोकेट गुरप्रीत कौर तथा महिला पुलिसकर्मी सोनिया गोस्वामी सहित बाल विकास विभाग नरेंद्र नगर ब्लॉक की इंचार्ज जगदंबा वर्मा ने गोष्ठी में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की विस्तृत जानकारी दी

महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करते हुए कहा गया कि वह क्षेत्रों में जाकर इस संबंध में महिलाओं को जागरूक करें ताकि हिंसा से बचने को उन्हें दिए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी हो सके.

(संवाद 365/वाचस्पति रयाल)

यह भी पढ़ें-  नैनीताल: विश्व वानिकी दिवस पर रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हु्ए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

59461

You may also like