वंदना कटारिया स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा हरिद्वार में बना नवनिर्मित हॉकी स्टेडियम

December 8, 2021 | samvaad365

हरिद्वार में नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम अब टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया  स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। सरकार की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं। टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद वंदना कटारिया का धर्मनगरी में जोरदार स्वागत हुआ था।

संवाद365,डेस्क

 

69912

You may also like