आचार संहिता के उल्लंघन में किशोर उपाध्याय को हुआ नोटिस जारी

January 29, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टिहरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी कर दिया गया है। टिहरी विधानसभा की आरओ अपूर्वा सिंह ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आदि के माध्यम से बीते बस पति वार बृहस्पतिवार को किशोर उपाध्याय ने नागणी चंबा और नई टिहरी में वाहन रैली व पदयात्रा निकाली है। जिसका संज्ञान लेते हुए आदर्श आचार संहिता को भी कोविड गाइडलाइन व आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम तथा धारा 144 का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –74 साल की महिला निकली कमरे से आंगन में, घात लगाए बैठे गुलदार ने बनाया महिला को निवाला, क्षेत्र में भय का माहौल

71929

You may also like