स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम रावत ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

April 25, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा  की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.बहुगुणा का व्यक्तित्व असाधारण था। उन्हें देश व दुनिया ने कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता के रूप में जाना। वे जमीन से जुडे नेता थे और किसानों व गरीबों के हितैषी थे, राजनैतिक संकीर्णता से परे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.बहुगुणा का पहाड़ो के विकास के लिये एक सपना था, एक चिन्तन था। अपनी संस्कृति व सभ्यता से भी उन्हें बड़ा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। उन्होंने प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। उन्होंने केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी।

संवाद 365 , डेस्क

यह भी पढे़बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना से 81 मौत, कुल संक्रमित आंकड़े 1 लाख पार

60834

You may also like