अगस्त क्रांति के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत में निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

August 9, 2021 | samvaad365

आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड स्थित पार्टी के कार्यालय से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने बताया कि अगस्त क्रांति के अवसर पर यह यात्रा निकाली जा रही है । उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था और ब्रिटिश हुकूमत की ईट से ईट बजा दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ध्वज भी वितरित किया जाएगा। इस ध्वज को सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर लगाएंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्र हरबोला, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत,  सहित कई लोग मौजूद रहे।

संवाद365,विक्की कश्यप

यह भी पढ़ें-देश के 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,509 करोड़ रूपए की पीएम किसान सम्मान राशि हस्तांतरित,उत्तराखण्ड के 8.82 लाख किसानों को मिला लाभ

 

64711

You may also like