मसूरी में एक शाम जनता के नाम…यातायात नियमों की दी गई जानकारियां

September 16, 2019 | samvaad365

मसूरी नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम एक शाम जनता के नाम में बतौर मुख्यअतिथि डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने शिरकत की. इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से आये हुए लोगों ने डीजी लॉ एंड आर्डर से नए यातायात नियमों की जानकारी ली एवं मसूरी की ट्रैफिक व्यवस्था को किस तरह से सुधार जाये इस पर चर्चा की. वहीं डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने कहा की मसूरी की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बहुत जल्द ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू की अतरिक्त व्यवस्था की जाएगी.साथ ही कहा की आगामी पंचायती चुनाव के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. और चुनाव में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना नहीं होने दी जाएगी.

(संवाद 365/ राजवीर रौंछेला)

यह खबर भी पढ़ें-UCA का अध्यक्ष बनने पर मसूरी में जोत सिंह गुनसोला का जोरदार स्वागत

41580

You may also like