पौड़ी: भालू ने 5 महिलाओं को किया घायल… दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी

March 17, 2020 | samvaad365

पौड़ी: पौड़ी से सटे सबदरखाल में भालू ने 5 महिलाओं को घायल कर दिया. जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं का जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार किया गया, मगर इन दोनो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा इन दोनों महिलाओं को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है, जबकि अन्य तीन महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है.

एसडीएम पौड़ी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को महिलाओं की गम्भीर हालात के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा इन महिलाओ के लिए तत्काल एयरलिफ्ट करने के आदेश दे दिए गए.

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: 8 साल से फरार अपराधी पकड़ा गया… अपराधी पर है 25 हजार का ईनाम

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: कोरोना को लेकर अलर्ट पर प्रशासन… जिले में 42 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए

संवाद365/भगवान रावत

47829

You may also like