पौड़ी: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार… दर्दनाक हादसे में तीन की मौत एक की हालत गंभीर

June 30, 2020 | samvaad365

पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के नीलकंठ मार्ग पर बिजनी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचन मिलते ही थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र कठैत पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बिजनी के पास एक गाड़ी संख्या यूके 07 बी एक्स 4702 अल्टो i10, 200 फुट गहरी खाई में गिरी हुई थी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें एक लड़की गंभीर रुप से घायल मिली। जिसे 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। घायल लड़की की पहचान अंजलि पुत्री विजय कुमार उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। वहीं हादसे में एक पुरुष एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई। जिनके शव को गाड़ी से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला ने बताया कि गाड़ी चलाते वक्त बैलेंस बिगड़ जाने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान ओमप्रकाश पुत्र बृजमोहन उम्र 64 वर्ष  रामरति देवी पत्नी मथुरा प्रसाद उम्र 82 वर्ष साक्षी पुत्री चंद्र प्रकाश उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। यह सभी लोग ब्लूनी गांव ब्लॉक कलजीखाल पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=4AAv0ipW9KI

यह खबर भी पढ़ें-मोदी सरकार का चीन पर बड़ा फैसला, टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर लगा बैन

संवाद365/भगवान रावत

51278

You may also like