पिथौरागढ़: देश सेवा में लगा जवान घर आकर ऐसे करता है गांव के लोगों की मदद

February 13, 2021 | samvaad365

पिथौरागढ जिले के दुर्गम  क्षेत्र सेरा गंंगोरा निवासी लक्ष्मण सिंह बोहरा वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं. लक्ष्मण देश सेवा के साथ-साथ गांव के लोगों की भी सेवा करते हैं.

लक्ष्मण को लोगों की मजबुरी नहीं देखी जाती,वह अपने गांव जब भी छुटटी पर आता है तो गांव में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. वहीं लक्ष्मण गांव वालों की मदद के लिए हमेशा आगे आता है,उसे मदद करना अच्छा भी लगता है,अब आप सोच रहे होंगे की लक्ष्मण देश सेवा के साथ साथ गांव की सेवा कैसे करता है. दरअसल जब भी सेना का यह जवान छुटटी पर आता है तो राम गंगा नदी पर अपने गांव के लोगों को अपनी जान की परवा किये बिना कंधे पर रखकर नदी पार कराता है. फिर चाहो वह बच्चा,हो बुढे हों या फिर बुजर्ग महिला ही क्यों ना हो.

(संवाद 365/मनोज चंद)

यह भी पढ़ें- पौड़ी: थाना सतपुली की अनूठी पहल, मेस में परोसा गया पहाड़ी भोजन

58502

You may also like