पिथौरागढ़ में सीएम के जन्मदिवस पर खेला ग्रुप संगठन ने मरीजों को फल वितरण किया

September 16, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़-उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के 48 वें जन्मदिवस पर आज पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में खेला ग्रुप संगठन पिथौरागढ़ द्वारा महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल व जूस वितरित किया गया इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद ने कहा की खेला ग्रुप हमेशा से ही सामाजिक हित के लिए कार्य करता है,जिसके तहत आज खेला ग्रुप के सभी लोगों द्वारा पैसा एकत्रित करके फल व जूस खरीद कर महिला अस्पताल के मरीजों को वितरित किया गया, इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद का कहना है कि खेला ग्रुप संगठन इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करता रहेगा.

(संवाद 365, मनोज चंद)

ये भी पढ़ें :  भगवान केदारनाथ मंदिर से छेड़छाड़, तीर्थपुरोहितों, स्थानीय हकहकूक धारियों ने जताया विरोध

81288

You may also like