पिथौरागढ़: गंगोलीहाट के भूल्यूडा गांव में स्थित प्रसिद्ध सैम मंदिर में ऐतिहासिक वैसी यज्ञ का आयोजन

March 31, 2021 | samvaad365

पिथौरागढ़: नगर पंचायत गंगोलीहाट के भूल्यूडा गांव में स्थित प्रसिद्ध सैम मंदिर में भूल्यूडा पठक्यूडा डौलिया हाट और  स्थानीय लोगों के सहयोग से ऐतिहासिक वैसी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

11 दिन तक चलने वाले इस यज्ञ में नित्य पूजा पाठ सभी देवी देवताओं का आह्वान पंचामृत स्नान प्रातः व सायंकाल पूजा पाठ व आरती के बाद दोपहर  व सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है.

रात्रि में देव डागर अवतरित होकर उपस्थित जनता का कष्ट निवारण का उपाय बताते हैं  आपको बता दे चले की  35 वर्ष पूर्व पहले इस मंदिर में  वैसी यज्ञ का आयोजन हुआ था। वैसी के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि होती है।जो वैसी सच्चे मन से पहुंचता है उसकी हर मन्नत पूरी होती है। हजारों लोग पहुंच रहे हैं.

(संवाद 365/प्रदीप महरा)

यह भी पढ़ें-  रूद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकास खण्ड के दर्जनों गाँव लोक निर्माण विभाग की हिलाहवाई के चलते सड़क सुविधा से महरूम

59745

You may also like