पिथौरागढ़ में जमकर हो रही है बारिश और बर्फबारी, खेती के लिए संजीवनी हुई साबित

January 25, 2019 | samvaad365

पिथौरागढ़ जिले में लम्बे समय बाद हुई बारिश और बर्फ़बारी खेती के लिए संजीवनी साबित हुई। बताया जा रहा है कि जिले में एक दशक बाद जाड़ों के मौसम में खेती के अनुकूल बारिश हुई है। दो दिनों तक हुई  रिमझिम बरसात गेंहू, मसूर, जौं, मटर, सरसो जैसी फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

लम्बे समय से सूखा झेल रही रवि की फसलों को इस बरसात ने नया जीवनदान दिया है। पहाड़ के कास्तकार भी  पिछले 2 दिनों के भीतर हुई बारिश से खुश नज़र आ रहे है। यहीं नही सब्जियों और मौसमी फलों की उत्पादकता पर भी बरसात का अनुकूल असर पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि रवि की फसलों को पर्याप्त सिंचाई मिलने के कारण इस बार उत्पादन भी अधिक होगा।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली में लगातार हो रही है बारिश और बर्फबारी

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार में नगर निगम के बाद अब नगर पालिका शिवालिकनगर में मांस पर लगेगा प्रतिबंध

पिथौरागढ़/मनोज चंद

30820

You may also like