पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, उच्च अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

June 14, 2022 | samvaad365

नई टिहरी मेन पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है…कर्मचारियों का कहना है कि उच्च अधिकारियो द्वारा ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए कर्मचारियों से पैसों की डिमांड की जा रही है जिससे निचले स्तर के कर्मचारियो का शोषण हो रहा है और वो मानसिक तनाव में काम करने को मजबूर है…कर्मचारियों ने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग और मेन पोस्ट ऑफिस में चल रहे कामों की जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है और मांग नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

संवाद 365, बलवंत रावत

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाद कार्यक्रम में की शिरकत, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मंत्री ने किया संवाद

 

77169

You may also like