रामनगर :गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे दो मासूमों की मौत के बाद रामनगर के सामाजिक संगठनों में आक्रोश

July 1, 2021 | samvaad365

स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में गर्भवती महिला एवं उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चे  के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं सामाजिक संगठनों में आक्रोश व्यक्त करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने जिलाधिकारी ,उप जिलाधिकारी, अस्पताल प्रबंधन को भेजे ज्ञापन  में अवगत कराया  है कि कल शाम 28 जून 2021 को सल्ट अल्मोड़ा के ग्राम देवायल कि एक गर्भवती महिला जिसका नाम  मंजू देवी पत्नी खुशाल सिंह नेगी उम्र 24 वर्ष है , उसके परिजन उपचार एवं डिलीवरी के लिए रामनगर संयुक्त  चिकित्सालय  लाए थे। आगे पढ़ें….

 

उनके परिजन गांव के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह ने बताया है कि मंजू देवी को अस्पताल में सही उपचार नहीं मिला जिसके कारण उसके परिजन उसे हल्द्वानी उपचार हेतु ले गए ।लेकिन आधे रास्ते में ही मंजू देवी की सांस टूट गई। उसके परिजन आधे रास्ते से ही उसे संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।परिजनों ने वहां उपस्थित डॉक्टर व स्टाफ से मृतक मंजू देवी के शरीर में लगी नलियां हटाने को कहा तो उन्होंने असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए साफ मना कर दिया।  देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में गर्भवती महिला के निधन पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है तथा इस संबंध में कल उप जिलाधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

संवाद365,अमित बेलवाल

यह भी पढ़ेंउर्वरक एवं रसायन मंत्रालय में सलाहकार राम कुमार वालिया का किसान आंदोलन पर बड़ा बयान ,कहा जल्द मिलेगी खुशखबरी

 

63276

You may also like