रामनगर: पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 6 किलो से अधिक गांजा किया बरामद

July 4, 2022 | samvaad365

रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शक्ति नगर क्षेत्र में गस्त के दौरान बाइक सवार मोनू निवासी नई बस्ती पूछड़ी एवं गर्जिया मंदिर के समीप रहने वाले अर्जुन को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 6 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है तथा नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

संवाद 365, अमित बेलवाल

यह भी पढ़ें- दुःखद : कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, चलती कार के ऊपर गिरी चट्टान दो की मौत

77994

You may also like