सट्टेबाजों पर रुड़की पुलिस की कार्यवाही, होटल में छापेमारी कर 23 लोगों को किया गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद

December 16, 2022 | samvaad365

सट्टेबाजों पर रुड़की पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। एसएससी के निर्देश पर रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कई होटलों में छापामारी की। पुलिस की कार्यवाही से होटल मालिकों में खलबली मची रही। इस दौरान पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापामारी की। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सट्टा खेलने और खिलाने वालों दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : ओसामा तो मर चुका लेकिन गुजरात का कसाई मोदी अभी ज़िंदा है – Pak विदेश मंत्री

84048

You may also like