रूद्रप्रयाग: 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, 40 से अधिक एकल महिला आचार्यों ने किया प्रतिभाग

December 20, 2020 | samvaad365

रूद्रप्रयाग मुख्यालय में एक अभियान के तहत अंचल के संच आचार्यों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। पिछले सात दिनों से चल रहे इस प्रशिक्षण अभियान में हमारी संस्कृति सभ्यता और सनातन धर्म की रक्षा के साथ साथ व्यावहारिक और नैतिक शिक्षा का पाठ पढाया गया। कार्यक्रम में संच की 40 से अधिक एकल महिला आचार्यों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर आये वक्ताओं ने कहा आज के दौर की शिक्षा केवल और केवल एक दौड़ की तरह है जिसमें केवल प्रथम आने की प्रतिस्पर्धा है। आधुनिकता की शिक्षा से हमारी संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों का पतन जैसा हो गया है। किताबी और व्यवहारिक ज्ञान की एक इतनी बड़ी खाई बन गई है जिसे पाटने में एकल विद्यालय का अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। संस्कारवान शिक्षा और व्यवहारिक ज्ञान के साथ साथ आत्मनिर्भरता के गुर सिखाने वाले एकल अभियान का यह मिशन वास्तव में शिक्षा की नई परिपाठी लिख रहा है.

(संवाद 365/कुलदीप राणा आजाद)

यह भी पढ़ें-टिहरी: जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विधायक धन सिंह नेगी ने की अध्यक्षता

56772

You may also like