रुद्रप्रयाग: अल्टो कार खाई में गिरी… एक परिवार के दो लोगों की मौत

December 17, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि से देवर जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें एक ही परिवार के दो  लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए गये, घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया। आपको बता दें कि एक आल्टो कार 800 UK13 9594 अपने गांव  डोमा पोस्ट डडोली अगस्त्यमुनि से देवर जा रही थी। तालजामण छेनागाढ़ से लगभग 1किमी पहले (गुप्तकाशी की तरफ) मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर संतुलन गहरी खाई में गिर गई।  कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर  पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों द्वारा रेस्क्यू किया गया। दो घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुचायाँ गया। पुलिस ने मृतकों का पंचायतनामा भर कर शवों को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिये भेज दिया।

मृतकों का विवरण

  1. गिरीश सिंह राणा निवासी देवर गुप्तकाशी (28 वर्ष)
  2. सुमन देवी निवासी देवर गुप्तकाशी (25 वर्ष)

घायलों का विवरण

  1. सरोजनी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम देवर गुप्तकाशी (47 वर्ष)
  2. बच्चा (21 दिन का)

यह खबर भी पढ़ें-विजय दिवस पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि…शहीद स्मारक पर किया माल्यार्पण

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबरः उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार

संवाद365/कुलदीप राणा 

44523

You may also like