रूद्रप्रयाग: पांचवे दिन भी जारी रही जनरल ओबीसी संघ की हड़ताल…कामकाज पर पड़ रहा असर

March 7, 2020 | samvaad365

रूद्रप्रयाग में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जनरल और ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही. इस हड़ताल से जहां आफिसों में सन्नाटा पसरा है वही आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल के चलते विभागों में लोगों ने कई परेशानियां झेलीं, कई विभागों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा, वहीं सरकार पर दबाव बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को हड़ताल पर लाने के लिए एसोसिएशन ने सचल दस्ते बनाए हैं, जो विभागों में जाकर कार्यरत कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं. वही सरकार के नो वर्क नो पेय आदेश की धरना स्थल पर प्रतियां भी जलाई.

(संवाद 365/कुलदीप राणा )

यह खबर भी पढ़ें-टिहरीः खाई में गिरी मैक्स मरने वालों की संख्या हुई 6

 

 

 

47511

You may also like