रूद्रप्रयाग : जखोली में सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव सेमवाल की भूख हड़ताल सात दिन से जारी,विधायक की भी नहीं सुनी बात

September 8, 2021 | samvaad365

बधानी-छेनागाढ़ मोटरमार्ग निर्माण और बरसिर-बधानी मोटरमार्ग को हॉट मिक्स करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव सेमवाल की भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। वहीं विधायक भरत चौधरी के आश्वासन के बावजूद आंदोलन जारी है। उन्होंने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि 10 दिन में वन भूमि की फ़ाइल अपलोड हो जाएगी। साथ ही दो माह के भीतर सड़क के हॉटमिक्स के लिए शासनादेश जारी हो जाएगा। इस पर आन्दोलनकारियों ने कहा कि जब तक वन भूमि की स्वीकृति नहीं मिल जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

भूख हड़ताल पर बैठे चिरंजीव सेमवाल ने कहा कि जिलाधिकारी और उप वन संरक्षक को भी धरना स्थल पर आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हम विभागों के चक्कर काटते-काटते थक चुके थे। अंततः हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। आचार संहिता से पूर्व हमारी मांगे पूरी नही हुई तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा । चिरंजीव सेमवाल के समर्थन में पिछले छह दिन से कमल सिंह मेंगवाल भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं उनके समर्थन में सैकड़ों की संख्या में हर रोज क्षेत्रीय लोग आ रहे हैं। जिस तरह से आन्दोलन कारियों के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ रही है आज उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन उन्हें जबरन उठायेगा।

संवाद365,कुलदीप राणा आजाद

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों हेतु दी 3154 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

 

 

65961

You may also like