दुखद खबर : डोईवाला के निवासी जगेंद्र सिंह चौहान पैट्रोलिंग के दौरान लैंड स्लाइडिंग में हुए शहीद

February 23, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तराखंड का एक और लाल देश की सीमा पर शहीद हो गया है। जी हां शहादत की खबर सीधा सियाचिन ग्लेशियर से आ रही है, जोकि ग्राम कन्हरवाला भनियावाला डोईवाला देहरादून का रहने वाला है। जिनकी शहादत की खबर सुन के क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ रही है। मिली सूचना के मुताबिक बताया जा रहा है की डोईवाला के कन्हरवाला भनियावाला में रहने वाले जोगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। जिनके पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह चौहान भनियावाला में रहते हैं। जगेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट ए डी बटालियन में कार्यरत थे। बता दे कि शहीद हवलदार जगेन्द्र सिंह चौहान  की उम्र 35 वर्ष थी। वह विवाहित थे। जिनकी पत्नी का नाम किरन चौहान है। हालांकि उनकी कोई संतान नहीं है। दरहसल, कल रात सेना द्वारा उनके परिजनों से संपर्क कर के उनके शहीद होने की जानकारी दी गई हैं। पैट्रोलिंग के दौरान लैंड स्लाइडिंग होने के कारण जगेंद्र सिंह शहीद हो गए।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –चंपावत जिले में बारात गाड़ी के साथ हुए हादसे में मृतकों और घायलों की सूची हुई जारी

 

72666

You may also like