दुखद खबर :देहरादून के थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर पेड़ से टकराई कार,दो लोगों की मौत, चार घायल….

July 25, 2021 | samvaad365

देहरादून से एक दुखद खबर है। थानो-जौलीग्रांट सड़क मार्ग पर कार एक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा दोपहर करीब दो बजे की है। देहरादून निवासी एक ही परिवार के लोग रायपुर थानो जौलीग्रांट होकर भानियावाला आ रहे थे। कार में कुल 6 लोग सवार थे। इस बीच कार जंगल के बीच अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नरोत्तम भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट, कीर्ति राम भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट के रूप में हुई है। वहीं मृतको की पहचान विनोद भट्ट और मदन मोहन भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-ग्रेड पे को लेकर पुलिस के परिजनों के प्रदर्शन में आप प्रवक्ता ने पहुंच कर दिया समर्थन

64174

You may also like