स्कूली छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोषों से दिया देशभक्ति का संदेश

August 14, 2022 | samvaad365

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा सूक्तियाणा बाजार से मुख्य बाजार होते हुए ब्लाक के प्रवेश द्वार तक पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में ही रैली का समापन किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कण्डारी ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोषों से आमजन को देशभक्ति का संदेश दिया तथा तिरंगे के प्रति अटूट आस्था व सम्मान को जागृत किया। तिरंगा यात्रा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, तिरंगा यात्रा ने ग्रामीणों के मन में जोश और उमंग पैदा करने का काम किया. इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।

संवाद 365, मुकेश रावत

ये भी पढ़ें : Weather Update: इन 5 राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी

80078

You may also like