पौड़ी : आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली का आयोजन, रैली के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

August 14, 2022 | samvaad365

जनपद पौड़ी में खेल विभाग की ओर से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर कंडोलिया थीम पार्क से देवप्रयाग रोड पेट्रोल पंप तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली को स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी तथा जिला अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने हरी झंडी देकर रवाना किया। जिला खेल अधिकारी नई जानकारी देते हुए बताया कि साइकिल रैली के विजेताओं को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। साइकिल रैली के दौरान कई युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने क्षेत्र की जनता से आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए घरों में तिरंगा फहराने की अपील की इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही.

संवाद 365, भगवान सिंह

ये भी पढ़ें : स्कूली छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोषों से दिया देशभक्ति का संदेश

80081

You may also like