गणतंत्र दिवस के मौके पर बढ़ाई गई चीन-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा

January 26, 2019 | samvaad365

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चीन और नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नेपाल को जोड़ने वाले सभी पुलों पर हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगाह रखी जा रही है और उनकी गहन तलाशी ली जा रही है ।

सीमाओं के सुरक्षा के लिए आईटीबीपी,एसएसबी और पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों की अलग अलग टीमें कॉम्बिंग अभियान चला रही है। गणतंत्र दिवस पर कोई असमाजिक तत्व सीमा पार से यहाँ ना आ पाय इस बात का खास खयाल रखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-देश में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम, राजपथ पर फहराया गया तिरंगा

पिथौरागढ़/मनोज चंद

30905

You may also like