देश में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम, राजपथ पर फहराया गया तिरंगा

January 26, 2019 | samvaad365

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच राजपथ पर 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।

इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मुख्यअतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की।

साथ ही उन्होंने लांस नायक अयूब अली (मरणोपरांत) को अशोक चक्र से सम्मानित किया। अयूब के परिजनों ने यह सम्मान हासिल किया। इससे पहले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेना प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

ध्वजारोहण के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसी के साथ तिरंगा भी फहराया गया। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी है।

वहीं फिलहाल समारोह में परेड का सिलसिला जारी है। सेना की अलग-अलग टुकड़ियां अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं। परेड की शुरुआत में T-90 टैंक की झांकी ने सबका ध्यान खींचा।

यह खबर भी पढ़ें-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में शारीरिक विकृतियों की उपचार प्रणाली पर व्याखानमाला की प्रस्तुति

यह खबर भी पढ़ें- ईपीएस 95 पेंशन धारक अपनी 4 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीसरे दिन भी धरने पर

दिल्ली/काजल

30895

You may also like