कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने की घर वापसी ,भाजपा का थामा दामन

January 2, 2022 | samvaad365

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या आज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं । हेम आर्या 2017 में भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन्होंने 2012 में भाजपा की ओर से नैनीताल सीट से चुनाव लड़ा था। वह 5000 वोटों से सरिता आर्य से पराजित हुए थे। वहीं आज रविवार को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नरेश बंसल और संगठन मंत्री अजय कुमार की उपस्थिति में उन्होनें भाजपा में घर वापसी की है ।

संवाद365,डेस्क

 

70975

You may also like