राज्य में दैवीय आपदा के कारण 21 और 24 अक्टूबर को होने वाली शहीद सम्मान यात्रा हुई स्थगित

October 21, 2021 | samvaad365

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 को जनपद चमोली के सवाड़ गांव एवं दिनांक 24 अक्टूबर, 2021 को जनपद पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ किया जाना प्रस्तावित था। विगत 2 दिन से उत्तराखण्ड राज्य में दैवीय आपदा के दृष्टिगत उपरोक्त शहीद सम्मान यात्रा को स्थगित किया जाता है। यह जानकारी सैनिक कल्याण मंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव  मनमोहन देउपा द्वारा दी गई।

संवाद365,डेस्क

68093

You may also like