भारत चीन सीमा पर भेड़ पालकों को मिली राहत बनने लगे पास

June 12, 2020 | samvaad365

भारत चीन सीमा पर भेड़ पालको को बड़ी राहत मिली है। वैश्विक महामारी और सीमा पर भारत चीन संबंधों में कटुता के चलते पास नहीं बन पा रहे थे। अब भेड़ पालको को भारत चीन सीमा पर बड़ाहोती, रिमखिम, माणा पास  पर गस्तोली तक जाने की अनुमति मिल गयी है। भारत चीन सीमा पर 200 से अधिक भेड़ पालक बॉर्डर पर भेड़ बकरी चरान चुगान की महीनों से पास का इन्तजार कर रहे थे। भारत सरकार की गाइड लाइन न मिलने से प्रसाशन जाने की अनुमति नही दे पा रहा था। अब गाइड लाइन मिलने के बाद 84 भेड़ पालको को अनुमति मिल चुकी है।और अन्य को भी मिलने जा रही है। हर साल सैकड़ो भेड़ पालक अपनी भेड़ बकरी चुगाने के लिये गर्मियों के सीजन  भारत चीन सीमा पर जाते है।

(संवाद 365/ पुष्कर नेगी )

https://youtu.be/4i2P2g_u270

यह भी पढ़ें-बागेश्वर : कोरोना वॉरियर्स को बांटी जा रही होम्योपैथिक रोग प्रतिरोधक दवा

50752

You may also like