गंगा स्नान के लिए माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व, हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं का लगा तांता

February 16, 2022 | samvaad365

गंगा स्नान के लिए माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। माघी पूर्णिमा के दिन खासतौर पर प्रयाग संगम ओर हरिद्वार पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पण्डित ने कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय से माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है । माघ मास के अंतिम दिन की तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण है।

इस बार माघी पूर्णिमा आज यानी 16  फरवरी 2022, बुधवार  को पड़ रही है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व है। माघी पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियमों का उल्लेख ग्रंथों में भी मिलता है। माघी पूर्णिमा के दिन खासतौर पर हर की पौड़ी हर्रिद्वार पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ विशेष उपाय से माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है।

संवाद365,डेस्क

यह भी भी पढ़ें –दुखद : भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का निधन

 

 

 

72435

You may also like