स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, राज्यपाल ने भी की शिरकत

November 9, 2022 | samvaad365

बुधवार सुबह स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचे और रैतिक परेड में शामिल हुए। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी ली.

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों में आंदोलन का इतिहास शामिल होगा। साथ ही उन्होंने वाले समय 19 हजार से ज्यादा भर्तियां कराने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। हम इसे 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का मूलमंत्र अपनाया है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा हमारा भविष्य हैं। इसीलिए हमने युवाओं के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। भर्तियों में घोटाला करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में जारी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक, सात हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है.

सीएम धामी ने आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य की सरकार सुरक्षित पर्यटन की ओर काम कर रही है। इस साल चारधाम यात्रा में भी रिकॉर्ड यात्री आए हैं। आगामी तीन महीने में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन नीति बनाई जाएगी। इसके अलाव मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा की थी। इनमें तीन विभूतियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया हैं।

आज वर्ष 2021 के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री नारायण दत्‍त तिवारी, पर्यावरणविद् पदूभूषण डा अनिल प्रकाश जोशी, सा‍हित्‍यकार रस्किन बांड, पर्वतारोही बछेंद्रीपाल और प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को उत्‍तराखंड गौरव सम्‍मान दिया गया।

कवि और लेखक प्रसून जोशी और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने पुरस्‍कार खुद लिया। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल को यह पुरुस्‍कार दिया गया। देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) स्व. जनरल विपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत को पुरस्कार प्रदान किया गया।

(संवाद 365, दिविज बहुगुणा)

यह भी पढ़ें :   देहरादून- राज्य स्थापना दिवस पर सीएम ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

82938

You may also like