पौड़ी में 73 वर्षीय वृद्ध महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण, पौड़ी में कूल्हा प्रत्यारोपण का यह पहला मामला

September 12, 2021 | samvaad365

जिला अस्पताल पौड़ी में 73 वर्षीय वृद्ध महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। जिला अस्पताल, पौड़ी में कूल्हा प्रत्यारोपण का यह पहला मामला है। अब तक मरीजों को इस प्रकार की बड़ी सर्जरी व उपचार के लिए श्रीनगर, देहरादून या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था। सर्जरी के बाद महिला का स्वास्थ्य बेहतर है व महिला को डिस्चार्ज कर दिया है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-पूर्व फौजी ने पहाड़ में रहकर की बागवानी व खेती, बेरोजगारों के लिए जगाई स्वरोजगार की उम्मीद

पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रीमती सोनी देवी (उम्र 73 वर्ष) को दुर्घटना में चोट लगने के कारण कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लेकर आए। अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज़ के परिजनों को कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी। डॉ दीपांकर मिश्रा व उनकी टीम ने 28 अगस्त 2021 को सोनी का सफलतापूर्वक कुल्हा प्रत्यारोपित किया। 4 घण्टे चली जटिल सर्जरी में महिला का कूल्हा प्रत्यारोपित किया गया।जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन ने बताया कि पीपीपी मोड पर संचालन के बाद से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम जिला अस्पताल पौड़ी में बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आपरेशन करने वाली टीम में शामिल सभी डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर नरेंद्र नगर और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी का अनुरोध किया

दरअसल कूल्हा प्रत्यारोपण का यह मामला अस्पताल के डॉक्टरों के अथक प्रयास को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की क महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की टीम पौडी जिलावासियों को हर सम्भव उपचार व सेवाएं उपलब्ध करवाएंगी। आपरेशन को सफल बनाने में डॉ शशांक रमोला, डॉ भाविका, नर्सिंग स्टाफ सूरज रावत, आजाद का विशेष सहयोग रहा।

संवाद365,भगवान सिंह 

 

66157

You may also like