अचानक आधी रात में पहुंचे सीएम धामी बिंदाल पुलिस चौकी, मौजूद कर्मचारियों में मचा हड़कंप

August 13, 2021 | samvaad365

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात अचानक बिंदाल पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री धामी गुरुवार देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर अचानक कैंट कोतवाली के अंतर्गत बिंदाल पुलिस चौकी पहुंच गए। मुख्यमंत्री को देख वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस विभाग से लेकर शासन-प्रशासन तक हड़कंप मच गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रात की शिफ्ट में मौजूद कर्मचारियों से बात की।उन्होंने चौकी इंचार्ज से हवालात में बंद एक मुल्जिम के बारे में भी जानकारी मांगी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां से रवाना हो गए।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-ओखलढूंगा के झूला पुल पर दर्दनाक हादसा, जन्मदिन मनाने गए 8 छात्रों में से दो कोसी नदी में बहे, बर्थडे बॉय सहित दूसरे दोस्त का शव बरामद

 

64890

You may also like