महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत से हड़कंप, शिष्य आनंद गिरी पुलिस हिरासत में , कहा मुझे फसाने की बड़ी साजिश

September 21, 2021 | samvaad365

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं । मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी को यूपी पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस रात 10 बजे हरिद्वार पंहुची थी। पुलिस टीम डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद आनंद गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर पुलिस और एसओजी की टीम हरिद्वार पहुंची थी। इससे पहले हरिद्वार पुलिस ने उनके शिष्य को हिरासत में ले लिया था। उन्हें श्यामपुर कांगड़ी स्थित उनके आश्रम में नजरबंद कर रखा गया था। एसएसपी समेत आला अधिकारी आश्रम में मौजूद थे।

दरसल नरेंद्र गिरि के कमरे से मिले सुसाइड नोट में आनंद गिरि का नाम भी है। ये भी लिखा है कि आनंद गिरि अपने गुरु को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। उन्होंने आनंद गिरि के ऊपर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। सच क्या है यह कोई नहीं जानता। हालांकि महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए उनके शिष्य संत आनंद गिरि ने इस घटना को बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य के बीच कोई विवाद नहीं था। पहले जो विवाद हुआ था वह भी दूर हो गया था। सारे मतभेद दूर हो गए थे। उनको मारके मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच हो, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। गुरु जी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया सीएनआई इंटर कालेज में रक्तदान शिविर का उद्घाटन

66515

You may also like